खबरखेलपंजाबराज्य

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित लोगों की ‘चढ़दी कला’ के लिए राजभवन में अयोजित सुखमणि साहिब पाठ और शबद कीर्तन में भाग लिया

बाढ़ से प्रभावित लोगों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

चंडीगढ़ : गुरु नानक देव सभागार, पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में बाढ़ प्रभावित लोगों की ‘चढ़दी कला’ के लिए सुखमणि साहिब पाठ और शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। यह आयोजन राजभवन कर्मचारी सांस्कृतिक एवं खेल संघ, पंजाब, चंडीगढ़ द्वारा गुरुद्वारा पातशाही दसवीं, सेक्टर 8, चंडीगढ़ के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने इस अवसर पर उपस्थित होकर प्रार्थना सभा में भाग लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए, राज्यपाल ने कहा कि संकट के समय सामूहिक प्रार्थना और सामुदायिक सेवा ‘चढ़दी कला’ (खुशहाली) की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए किए जा रहे नेक प्रयासों की सराहना की।

चंडीगढ़ के सेक्टर 8 स्थित गुरुद्वारा साहिब से आए रागी जत्थे ने मधुर शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। रागी सिंह बाबा सुक्खा सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की भलाई के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अरदास की।

कार्यक्रम के बाद लंगर का आयोजन किया गया और राज्यपाल ने स्वयं लंगर सेवा की।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री विवेक प्रताप सिंह और राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम राजभवन कर्मचारी सांस्कृतिक एवं खेल संघ, पंजाब, चंडीगढ़ के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें अध्यक्ष श्री भीम सैन गर्ग, उपाध्यक्ष श्री केहर सिंह और महासचिव श्री कमलजीत सिंह तथा पंजाब राजभवन के अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button