खबरपंजाबराज्य

पंजाब पुलिस में 10 हजार कर्मियों की होगी भर्ती, सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी दी

पंजाब पुलिस में 10,000 जवानों की भर्ती होनी है। सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पंजाब पुलिस में 10,000 जवानों की भर्ती होनी है। सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी DGP पंजाब गौरव यादव ने शेयर की है। पंजाब में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए 10 हजार जवानों की भर्ती की जाएगी।

बॉर्डर वाला राज्य होने के कारण राज्य में सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए और पद मंजूर कर लिए गए हैं। DGP ने कहा कि पंजाब सरकार ने हाल ही में 1600 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली है और उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है। जाहिर है कि अब पंजाब के युवाओं को नौकरी मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button