भाखड़ा बांध से आज फिर पानी छोड़ा जा रहा है। आज 40,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। भाखड़ा बांध का जलस्तर 1670.67 फीट तक पहुँच गया है, जो खतरे के निशान से 9 फीट दूर है।
हालांकि कल भी भाखड़ा बांध से पानी छोड़ा गया था और फ्लड गेट खोल दिए गए थे। गोबिंद सागर झील में 1672 फीट पानी था और आज जलस्तर 1670 फीट है। हालाँकि, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।