मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट से 42.74 लाख नाम हटाए गए
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की SIR वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया, जिसमें से 42.74 लाख नाम हटा दिए गए हैं।

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की SIR वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया, जिसमें से 42.74 लाख नाम हटा दिए गए हैं। इनमें से 19.19 लाख पुरुष और 23.64 लाख महिलाएं हैं। 8.46 लाख की मौत हो चुकी है, 8.42 लाख गैरहाजिर हैं, 22.78 लाख वे हैं जो राज्य छोड़कर चले गए और 2.76 लाख डुप्लीकेट हैं। इसके अलावा केरल और छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट लिस्ट भी जारी की गई है।
केरल में 24.08 लाख और 27.34 लाख नाम लिस्ट से हटाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में 6.42 लाख वोटरों की मौत हो चुकी है। 19.13 लाख का दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया और 1.79 लाख डुप्लीकेट पाए गए। केरल विधानसभा की सभी 140 सीटों पर 2026 में चुनाव होने हैं। इससे पहले, चुनाव आयोग ने 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों – पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी।
इन राज्यों में अलग-अलग वजहों से कुल 2.7 करोड़ से ज़्यादा नाम हटा दिए गए। इनमें से तमिलनाडु से 97 लाख, गुजरात से 73 लाख, बंगाल से 58 लाख और राजस्थान से 44 लाख नाम वोटर लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। 17 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में सबसे ज़्यादा नाम पश्चिम बंगाल में हटाए गए। पश्चिम बंगाल में 58,20,898 वोटरों के नाम हटाए गए हैं। इनमें से 24,16,852 नाम मरे हुए वोटरों के हैं।



