पंजाब

CM भगवंत मान परिवार सहित गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब में हुए नतमस्तक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर नए जोश, समर्पण, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ राज्य की सेवा करने का संकल्प लिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर नए जोश, समर्पण, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ राज्य की सेवा करने का संकल्प लिया।

आज रोपड़ स्थित गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में मत्था टेकने के बाद, मुख्यमंत्री ने दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि महान सिख गुरु ने हमें अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध लड़ना सिखाया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पावन दिवस पर हम सभी को पूरी ईमानदारी, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने की अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का महान जीवन और दर्शन मानवता को एक साथ रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का शांति, मानवता, प्रेम और भाईचारे का संदेश वर्तमान समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और राज्य की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और भाईचारे की डोर दिन-प्रतिदिन और मजबूत हो तथा पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करे। भगवंत सिंह मान ने लोगों से जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर इस पवित्र दिन को श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button