
हरियाणा में पुलिस क्रिमिनल्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेती दिख रही है। हरियाणा पुलिस ने 13 महीने में 108 एनकाउंटर किए हैं। पुलिस के साथ हुए इन एनकाउंटर्स में छह क्रिमिनल्स मारे गए जबकि 138 के पैरों में गोली लगी। इसका मतलब है कि करीब 94% मामलों में पुलिस की बंदूक क्रिमिनल्स के पैरों में सही लगी।
15 जनवरी को झज्जर में एनकाउंटर के दौरान पंकज अहलावत के पैर में गोली लगी थी। खाप पंचायत ने इसे फेक एनकाउंटर बताया था। हाल के सालों में राज्य में बिजनेसमैन, नेताओं और इंस्टीट्यूशन्स पर गोली चलाने के मामले बढ़े हैं।
लॉरेंस, रोहित, हिमांशु भाऊ, काला राणा, कुलबीर सिंधु, काला जठेरी, दीपक नांदल और शुभम पंडित जैसे गैंगस्टर्स के नाम पर फिरौती मांगी जा रही है। 2025 में स्पेशल टास्क फोर्स ने ऑर्गेनाइज्ड क्राइम में शामिल 810 क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा, “कोई भी गुंडा मेरी बहनों, बेटियों, मेरे व्यापारी भाइयों, मेरे काम करने वालों और कमज़ोर लोगों की तरफ़ देखे भी नहीं, अगर कोई ऐसा करेगा तो अंजाम बुरा होगा।”



