खबरपंजाबराजनीतिराज्य

आम आदमी क्लीनिकों का बढ़ा दायरा, हर जगह मिल रही पंजाब सरकार की स्वास्थ्य सुविधाएं

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब की 'आम आदमी क्लीनिक' योजना ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक नई क्रांति ला दी है

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब की ‘आम आदमी क्लीनिक’ योजना ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक नई क्रांति ला दी है, और अब यह ऐतिहासिक पहल जेलों की ऊंची दीवारों के पार भी पहुँचने वाली है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मरीजों के सफल इलाज और प्रतिदिन लोगों को मुफ्त सेवा प्रदान करके, पंजाब सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि उनकी नीयत और नीति, आम लोगों के कल्याण के लिए समर्पित है। पंजाब सरकार का यह निर्णायक कदम अब राज्य की सभी 10 केंद्रीय जेलों में ‘आम आदमी क्लीनिक’ स्थापित करने की दिशा में बढ़ रहा है। यह पहल केवल स्वास्थ्य सुधार का कदम नहीं है, बल्कि ‘सेवक’ सरकार के उस दर्शन का प्रतीक है, जहाँ हर नागरिक, चाहे वह समाज का हो या जेल के भीतर, मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का हकदार है। जेलों में आम आदमी क्लीनिक स्थापित करने का यह प्रस्ताव जेलों में ओवरक्राउडिंग और कैदियों में हेपेटाइटिस सी, एचआईवी और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हालाँकि पंजाब स्वास्थ्य विभाग के पास पहले से ही राज्य की सभी जेलों में 24×7 चिकित्सा अधिकारी तैनात हैं, लेकिन यह नवीनतम पहल मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देगी और विशेष सुविधाओं का विस्तार करेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन क्लीनिकों के लिए जगह की पहचान शुरू हो चुकी है, जहाँ कैदियों को  मुफ्त दवाइयाँ और मुफ्त डायग्नोस्टिक टेस्ट की सुविधा मिलेगी, जो उनके चिकित्सा उपचार में अभूतपूर्व सुधार लाएगा। पंजाब में आम आदमी क्लीनिक’ सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं और जल्द ही नए क्लीनिक खुलने जा रहे हैं, जिसके लिए सरकार ने हाल ही में टेंडर जारी किए हैं। इन क्लीनिकों पर लोगों का बढ़ता भरोसा यह साबित करता है कि सरकारी स्वास्थ्य तंत्र में एक बड़ा बदलाव आया है। जहाँ पहले ग्रामीण और गरीब तबके के लोगों को छोटे इलाज के लिए बड़े अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब वे अपने मोहल्ले या गाँव में ‘आम आदमी क्लीनिक’ में जाकर मुफ्त और उच्च गुणवत्ता का इलाज पा रहे हैं। इस पहल ने लाखों गरीब परिवारों को महँगे इलाज के बोझ से मुक्त किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ‘अच्छी सेहत’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जेलों में इस योजना का विस्तार करके, सरकार ने समाज के सबसे वंचित और अदृश्य वर्ग तक भी कल्याणकारी सेवाओं को पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। यह ऐतिहासिक कदम न केवल जेलों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएगा, बल्कि एक मानवीय और न्यायसंगत व्यवस्था बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा। पंजाब सरकार की यह पहल पंजाब को देश में एक अग्रणी स्वास्थ्य मॉडल के रूप में स्थापित कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button