खबरपंजाबराजनीतिराज्य

पंजाब में AAP नेता की हत्या, पौष इलाके में गुरुद्वारे के बाहर मारी गई गोली

जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लकी ओबेरॉय की हत्या कर दी गई।

जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लकी ओबेरॉय की हत्या कर दी गई। पॉश मॉडल टाउन इलाके में मौजूद गुरुद्वारा साहिब के बाहर बदमाशों ने ओबेरॉय को पांच गोलियां मारी। उन्हें गंभीर हालत में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लकी सुबह 7:15 बजे गुरुद्वारे में रोज़ाना माथा टेकने आए थे, तभी हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर उन पर गोलियां चला दीं। घटना की जानकारी मिलने पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और सिक्योरिटी कड़ी कर दी। हमलावरों की पहचान के लिए आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

ADCP जयंत पारी ने बताया कि AAP नेता लकी ओबेरॉय सुबह करीब 7:15 बजे गुरुद्वारे से निकले थे। जब वह अपनी थार में बैठने लगे, तो एक युवक आया और गोलियां चला दीं। दो और युवक एक्टिवा पर आए थे और दोनों भाग गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button