खबरपंजाबराजनीतिराज्य

आप नेता सुखविंदर सिंह शिंदा के घर पर हमला

लुधियाना के लहरा गाँव निवासी आप नेता और ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह शिंदा के घर पर हमला हुआ है।

लुधियाना के लहरा गाँव निवासी आप नेता और ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह शिंदा के घर पर हमला हुआ है। हमलावरों ने सुखविंदर सिंह शिंदा के घर पर गोलियां चलाईं और उनके घर में खड़ी कार में आग लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात आधा दर्जन हथियारबंद हमलावरों ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रहे आप नेता सुखविंदर सिंह शिंदा के घर पर हमला कर दिया।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जाँच जारी है। पता चला है कि हमलावरों ने 5 से 7 गोलियां चलाईं और कार में आग लगा दी। साथ ही परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button