
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कल रात डिनर के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में ऑब्जर्वेशन में रखा है और वे 24 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।



