खबरदिल्लीदेशराजनीतिराज्य

AAP MLA आतिशी ने विवादित वीडियो पर दिया पहला बयान

दिल्ली विधानसभा के विवादित वीडियो पर बोलते हुए AAP MLA और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर जो आरोप लगाए हैं

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के विवादित वीडियो पर बोलते हुए AAP MLA और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर जो आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह से झूठे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी और मेरे परिवार की सिख गुरुओं, खासकर श्री गुरु तेग बहादुर जी में गहरी श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि मैं खुद ऐसे परिवार से हूं, जिसका सबसे बड़ा बेटा गुरुद्वारा साहिब जाकर सिख बनता है और समाज की सेवा करता है।

उन्होंने कहा कि कपिल मिश्रा की झूठ बोलने की आदत नई नहीं है। यह वही कपिल मिश्रा हैं जिन्होंने झूठा आरोप लगाया था कि मैंने अरविंद केजरीवाल को अपनी आंखों से पैसे लेते देखा और फिर उसी कपिल मिश्रा को कोर्ट के सामने माफी मांगनी पड़ी और कहना पड़ा कि मैं झूठ बोल रहा था। और अब फिर वही होगा।

उन्होंने कहा कि कपिल मिश्रा ने अपनी गंदी राजनीति के लिए गुरुओं का अपमान किया है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर चर्चा से बचने के लिए उन्होंने ऐसी घटिया राजनीति के लिए गुरुओं का अपमान किया, वीडियो एडिट किया और गुरुओं का नाम लिया, गुरुओं के नाम पर राजनीति की। यह वही भारतीय जनता पार्टी है जिसने हमारे सिख भाइयों को खालिस्तानी कहा था जब वे तीन काले कानूनों का विरोध कर रहे थे। कपिल मिश्रा ने उनके खिलाफ ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल किया जिसे हम सब यहां नहीं कह सकते। उनकी कंगना रनौत, नितिन पटेल, मीनाक्षी लेखी ने हमारे सिख भाइयों को खालिस्तानी कहने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारतीय जनता पार्टी सिख समुदाय से नफरत करती है। यह नफरत आज की नहीं है, हमने यह नफरत किसानों के आंदोलन में भी देखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button