खबरपंजाबराज्य

पंजाब में फिर बेअदबी! गुरुद्वारे में पकड़ा गया युवक, पूरी घटना CCTV में कैद

पंजाब में एक बार फिर बेअदबी की घटना सामने आई है। मामला जलालाबाद के गांव जीवा अराई का है, जहां एक युवक गुरुद्वारे में बेअदबी करते हुए पकड़ा गया

पंजाब में एक बार फिर बेअदबी की घटना सामने आई है। मामला जलालाबाद के गांव जीवा अराई का है, जहां एक युवक गुरुद्वारे में बेअदबी करते हुए पकड़ा गया। मौके पर मौजूद पाठी सिंह ने युवक को पकड़ लिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है।

जिस समय यह घटना हुई, गुरुद्वारे में अरदास चल रही थी और संगत भी वहां मौजूद थी। यह युवक बिना किसी की परवाह किए वहां आ जाता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक गुरुद्वारे के अंदर घुसता है और उस जगह पर जाता है जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश हुआ है और वहां पड़े कपड़ों से छेड़छाड़ करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button