
ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने का फैसला किया है। भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद तब से बढ़ रहा है जब से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने के लिए कहा था। अब, एक बांग्लादेशी न्यूज वेबसाइट, द डेली स्टार के मुताबिक, BCB ने T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत जाने से मना कर दिया है।



