
बठिंडा पुलिस ने हेरोइन के साथ एक आदमी को गिरफ्तार किया है, जिससे फिरोजपुर जेल में बैठे एक आरोपी ने हेरोइन मंगवाई थी। गिरफ्तार आरोपी राजा सिंह के पास से एक किलो 507 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। फिरोजपुर जेल में बंद राकेश कुमार ने उससे यह हेरोइन फोन पर मंगवाई थी।
बठिंडा पुलिस SSP डॉ. ज्योति यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि बठिंडा के हरदेव नगर निवासी राजा सिंह को शक के आधार पर रोका गया, जिसके पास से एक किलो 507 ग्राम सफेद पाउडर बरामद हुआ है।



