
IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। टूर्नामेंट का पहला मैच RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
हर IPL सीज़न की शुरुआत ओपनिंग सेरेमनी से होती है, जिसमें कई रंगारंग इवेंट होते हैं। लेकिन, IPL के 19वें सीज़न के लिए BCCI ने तय किया है कि इस बार कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी कैंसिल करने का फैसला पिछले IPL सीजन में RCB के टाइटल जीतने के बाद बेंगलुरु में हुई दुखद भगदड़ की वजह से लिया गया है।
हालांकि, BCCI के पास एक प्लान B भी तैयार है। इस बार ओपनिंग सेरेमनी की जगह ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी होगी। 28 मार्च को ओपनिंग सेरेमनी की जगह, BCCI 31 मई को ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी करने का प्लान बना रहा है।



