खबरमनोरंजन

बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी का निधन, शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने से हुई मौत

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है। एक सीरियल की शूटिंग के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर से न सिर्फ उनके परिवार और करीबी दोस्तों को सदमा लगा है बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

राहुल बनर्जी इन दिनों स्टार जलसा के पॉपुलर सीरियल ‘भोले बाबा पार करेगा’ में लीड रोल निभा रहे थे। इसी सिलसिले में पूरी शूटिंग यूनिट दीपा के पास तलसारी पहुंची थी। शूटिंग खत्म होने के बाद राहुल सीरियल की लीड एक्ट्रेस के साथ बीच पर टहलने गए थे। इसी बीच वह लहरों में फंस गए और पानी में डूबने लगे। जब वहां मौजूद टेक्नीशियन ने उन्हें डूबते देखा तो वे तुरंत उन्हें बचाने के लिए दौड़े और किसी तरह उन्हें बाहर निकाला।

जब राहुल को पानी से बाहर निकाला गया तो उनकी सांसें चल रही थीं। उन्हें तुरंत पास के दीघा हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं है कि मौत का असली कारण डूबना था या उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button