खबरपंजाबराजनीतिराज्य

राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर! चरणजीत सिंह बराड़ और पूर्व सांसद जगमीत बराड़ भाजपा में शामिल

2027 के चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।

2027 के चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दो बड़े दिग्गज नेता BJP में शामिल हो गए हैं। चरणजीत सिंह बराड़ और पूर्व MP जगमीत बराड़ BJP में शामिल हो गए हैं। दोनों दिग्गजों को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पार्टी में शामिल कराया है। सुनील जाखड़ और अश्विनी शर्मा ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया। जैसे-जैसे 2027 नजदीक आ रहा है, पार्टियों में उम्मीदवारों की अदला-बदली भी शुरू हो गई है।

आपको बता दें कि चरणजीत सिंह बराड़ ने 2 दिन पहले ही अकाली दल पुनर सुरजीत से इस्तीफा दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व MP जगमीत बराड़ भी BJP में शामिल हो गए हैं। जगमीत बराड़ के इस्तीफे के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह अकाली दल में वापस आ सकते हैं, लेकिन अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि जगमीत सिंह बराड़ BJP में शामिल होने जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button