जालंधर: BJP नेता ने सिंगर हनी सिंह के खिलाफ DGP पंजाब से शिकायत की, केस दर्ज करने की मांग की
पंजाबी रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'नागिन' विवादों में घिर गया है। BJP पंजाब के नेता अरविंद शर्मा ने गाने को अश्लील बताते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) से शिकायत की है

जालंधर: पंजाबी रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘नागिन’ विवादों में घिर गया है। BJP पंजाब के नेता अरविंद शर्मा ने गाने को अश्लील बताते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) से शिकायत की है। उन्होंने हनी सिंह के नए गाने “नागिन” का विरोध किया है और DGP से उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
जालंधर के एक BJP नेता ने DGP पंजाब से शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि ‘नागिन’ गाने के वीडियो में अश्लीलता दिखाई गई है। यह गाना अश्लीलता से भरा है, इसलिए इसे YouTube और दूसरे प्लेटफॉर्म से हटा देना चाहिए।
अरविंद शर्मा ने शिकायत में लिखा है कि इन गानों का बच्चों और किशोरों पर बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने इसे गंभीर पब्लिक इंटरेस्ट का मामला बताया और अपनी शिकायत में कहा कि हनी सिंह और दूसरे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। हनी सिंह का गाना ‘नागिन’ 2 साल पहले YouTube पर रिलीज हुआ था। तब भी इस गाने के वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई थी। अब बीजेपी नेता ने इस गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग उठाई है। इसके साथ ही हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।



