खबरविदेश

सिडनी के बॉन्डी बीच पर दो युवकों ने गोलीबारी की, जिसमें करीब 10 लोग मारे गए और कई घायल हो गए

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर आज दोपहर हनुक्का मना रहे यहूदियों पर दो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें दस लोगों की मौत हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर आज दोपहर हनुक्का मना रहे यहूदियों पर दो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें दस लोगों की मौत हो गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। एक वीडियो में नॉर्थ बॉन्डी बीच पर बड़ी संख्या में लोग रेत पर दौड़ते दिख रहे हैं। इस दौरान ताबड़तोड़ गोलियों की आवाजें भी सुनाई दीं।

दूसरे वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक सड़क पर खड़े होकर राइफल जैसे हथियार से फायरिंग करते दिख रहे हैं। पुलिस ने एक हमलावर को गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल है जबकि दूसरे हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के पास कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं। अधिकारी उनकी जांच कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर इलाके में एक्सक्लूजन जोन लगा दिया गया है। अब तक सिडनी के अलग-अलग अस्पतालों में 16 मरीजों को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कई लोगों का मौके पर ही इलाज भी किया जा रहा है। घायलों में एक बच्चा भी है जिसके हाथ में चोट लगी है। एक 62 साल की महिला के पैर में चोट लगी है और दूसरी तरफ, एक व्यक्ति के सिर में गोली लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button