खबरदेश

दिल्ली-एनसीआर में साँस लेना हुआ मुश्किल, 16 इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। आज, शुक्रवार सुबह 6 बजे 16 इलाकों में AQI को रेड अलर्ट पर रखा गया। इस दौरान आनंद विहार में सबसे ज़्यादा AQI दर्ज किया गया। दिल्ली में धुएँ और प्रदूषण की एक मोटी परत छाई हुई है।

कृत्रिम बारिश के बाद आने वाले दिनों में प्रदूषण की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। दिल्ली में आज भी पटाखे फोड़े जा रहे हैं। ज़्यादातर इलाकों में AQI कई दिनों से गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। शिकागो विश्वविद्यालय की वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक (AQLI) 2025 रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।

यहाँ PM 2.5 का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक से 20 गुना ज़्यादा है। दिल्ली में बिगड़ते हालात को देखते हुए कई लोगों ने बेवजह घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है, वहीं कई लोग प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क पहन रहे हैं।

दिल्ली के आनंद विहार में AQI 403 दर्ज किया गया, जो गंभीर स्थिति है। वहीं, शादीपुर में 306 AQI, ITO में 316 AQI, आरके पुरम में 315 AQI, पंजाबी बाग में 313 AQI, नॉर्थ कैंपस में 303 AQI और नेहरू नगर में 314 AQI दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button