खबरपंजाबराज्यविदेश

कनाडा ने पंजाबी युवक को डिपोर्ट किया, सरी पुलिस ने युवक की फोटो की जारी

कनाडा से एक पंजाबी युवक को डिपोर्ट किया गया है। युवक की पहचान लवबीर सिंह (22) के तौर पर हुई है।

कनाडा से एक पंजाबी युवक को डिपोर्ट किया गया है। युवक की पहचान लवबीर सिंह (22) के तौर पर हुई है। युवक पर एक्सटॉर्शन से जुड़ी क्रिमिनल एक्टिविटी में शामिल होने का आरोप है। सरे पुलिस ने युवक की तस्वीर जारी की है और आम लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास लवबीर सिंह के साथियों और उनकी एक्टिविटी के बारे में कोई जानकारी है तो शेयर करें।

मिली जानकारी के मुताबिक, लवबीर सिंह 2023 से कनाडा में है। सरे पुलिस सर्विस (SPS) ने इस साल की शुरुआत में लवबीर की पहचान एक्सटॉर्शन से जुड़े क्राइम में एक सस्पेक्ट के तौर पर की थी। सरे पुलिस ने कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के साथ अपनी फाइंडिंग्स शेयर करने के बाद उसके खिलाफ इमिग्रेशन इन्वेस्टिगेशन शुरू की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button