खबरदेश

चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को खाली करा दिया गया

चंडीगढ़: चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को खाली करा दिया गया और कोर्ट से जुड़ी तीनों बिल्डिंग की पूरी तलाशी लेने पर कोई बम नहीं मिला। हालांकि, पुलिस ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।

ईमेल लगातार भेजे जा रहे हैं, इससे पहले भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले थे। इस बार चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के साथ-साथ यह ईमेल भी झूठा निकला। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर भेजने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button