
चंडीगढ़ को आज नया मेयर मिल गया है। BJP के सौरभ जोशी चंडीगढ़ के मेयर बन गए हैं। कांग्रेस को 7 और AAP को 11 वोट मिले।
इस बारे में चुनाव नगर निगम ऑफिस में हुआ।
इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव भी हुआ। यह चुनाव बैलेट पेपर के बजाय हाथ उठाकर कराया गया।
कांग्रेस को सात और AAP को 11 वोट मिले।
BJP के मेयर कैंडिडेट सौरभ जोशी को पहले से ही बधाई मिलनी शुरू हो गई थी। उनका मेयर बनना पहले से ही तय था। BJP के जसमनप्रीत सिंह सीनियर डिप्टी मेयर बन गए हैं। 18 BJP पार्षदों ने हाथ उठाकर उनके पक्ष में वोट दिया।
चंडीगढ़ नगर निगम ऑफिस में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव से पहले चंडीगढ़ पुलिस ने नगर निगम ऑफिस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने निगम ऑफिस जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है।



