
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। इस बजट में न तो किसानों के लिए MSP पर कोई ठोस घोषणा की गई और न ही युवाओं के लिए रोजगार के मौकों या इंडस्ट्री और टैक्स में कोई राहत दी गई।
पंजाब की आर्थिक मजबूती के लिए इस बजट में कोई कदम नहीं उठाया गया है। हर बार की तरह इस बार भी पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। पंजाब के लोग मेहनती और जोशीले हैं। हम सब मिलकर पंजाब को फिर से मजबूती से अपने पैरों पर खड़ा करेंगे।



