खबर

CM भगवंत मान ने सरपंच के मर्डर केस का लिया नोटिस, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का दिया आदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन के वल्टोहा में सरपंच की हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन के वल्टोहा में सरपंच की हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया है। सीएम मान ने DGP गौरव यादव से सरपंच की हत्या के मामले पर अपडेट मांगा है और आरोपियों की तुरंत पहचान और गिरफ्तारी का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

आपको बता दें कि हाल ही में अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाले शूटरों की पहचान हो गई है। 2 युवक हथियारों के साथ मैरिज पैलेस में घुसे और उन्होंने चेहरे पर कोई मास्क नहीं पहना हुआ था और बेखौफ होकर सरपंच की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button