
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। CM मान को मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। CM मान को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
आपको बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री मान को फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद सोमवार को दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था और बाद में मोगा रैली में शामिल होने के बाद उन्हें फिर से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि उन्हें कल डिस्चार्ज किया जा सकता है, लेकिन हॉस्पिटल ने उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा और आज CM मान को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।



