खबरपंजाबराजनीति

शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेते सीएम मान और अरविंद केजरीवाल

शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर आज (31 जुलाई) सुनाम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल शामिल हुए।

शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर आज (31 जुलाई) सुनाम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार, इस दौरान भवानीगढ़-सुनाम मार्ग का नाम अब शहीद उधम सिंह मार्ग रखा जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी तरह के हंगामे से बचने के लिए बेरोजगार पीटीआई शिक्षक संघ से जुड़े लोगों और कुछ किसानों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पंजाब के कई अन्य मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

सरकार ने पहले ये दो फैसले लिए थे।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई। पूरा देश उनके बलिदान का ऋणी है, जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती। उधम सिंह का जन्म सुनाम में हुआ था। ऐसे में कंबोज समुदाय की लंबे समय से मांग थी कि उनके शहीदी दिवस पर न केवल सुनाम में बल्कि पूरे पंजाब में छुट्टी घोषित की जाए, क्योंकि उस दिन राज्य भर में कई शिविर और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह मांग पूरी हो गई है। आज छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button