खबरधर्म - आध्यात्मपंजाबराजनीतिराज्य

CM मान श्री अकाल तख्त साहिब सेक्रेटेरिएट में पेश हुए, बयानों पर दी सफाई

CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब सेक्रेटेरिएट में पेश हुए। उन्होंने बयानों पर अपनी सफाई दी। आपको बता दें कि CM मान करीब 50 मिनट तक सेक्रेटेरिएट में रहे।

CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब सेक्रेटेरिएट में पेश हुए। उन्होंने बयानों पर अपनी सफाई दी। आपको बता दें कि CM मान करीब 50 मिनट तक सेक्रेटेरिएट में रहे। इस दौरान जत्थेदार गरगज्ज ने CM से सवाल किए।

आपको बता दें कि CM मान को गुरु की गोलक को लेकर CM के विवादित बयान और महाराजा की मौजूदगी में गाए गए शबद पर पंजाबी सिंगर जसवीर जस्सी के बयान को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब में बुलाया गया था। सबसे पहले जत्थेदार गरगज्ज ने श्री अकाल तख्त साहिब में माथा टेका और इसके बाद जत्थेदार गरगज्ज संगत से मिले। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कोई मुख्यमंत्री श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुआ हो। इससे पहले 1979 में श्री प्रकाश सिंह बादल भी श्री अकाल तख्त साहिब पर हाजिरी लगा चुके हैं। वे मुख्यमंत्री के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान अकाल तख्त पर हाजिरी लगा चुके हैं। 1978 की निरंकारी घटना के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इसके अलावा 4 अक्टूबर 1979 को जत्थेदार साधु सिंह भौरा भी श्री अकाल तख्त साहिब पर हाजिरी लगा चुके हैं और उन्होंने बर्तन धोने और जूते साफ करने की सेवा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button