खबरपंजाब

आज मोगा जाएंगेCM मान, महिलाओं से करेंगे खास बातचीत

जाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मोगा का दौरा करेंगे। इस दौरान वह मिनी सचिवालय और जिला प्रशासनिक परिसर परियोजना की आधारशिला रखने समेत तीन परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मोगा का दौरा करेंगे। इस दौरान वह मिनी सचिवालय और जिला प्रशासनिक परिसर परियोजना की आधारशिला रखने समेत तीन परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।

कार्यक्रम में वह चार जिलों (लुधियाना, बरनाला, रोपड़ और मोगा) की उन महिलाओं से भी मिलेंगे, जिन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर खुद को आत्मनिर्भर बनाया है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में सरकार अब लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रही है। किए गए वादों को पूरा करने की भी कोशिश की जा रही है।

इसी सिलसिले में अब लगातार कई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। इसके साथ ही सरकार ने सभी मंत्रियों और विधायकों को भी स्पष्ट कर दिया है कि वे लोगों से जुड़ने की कोशिश करें। उनके सुख-दुख में शामिल हों। ताकि लोगों के दिलों में सरकार के प्रति विश्वास बना रहे।

आपको बता दें कि इस समय पंजाब सरकार दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। ज्यादातर मंत्री और विधायक दिल्ली चुनाव में व्यस्त हैं। दिल्ली चुनाव के प्रचार की कमान खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चार दिन तक संभाली थी। इसके बाद अब वे पंजाब लौट आए हैं। अब उन्हें वापस दिल्ली जाना होगा। दिल्ली में चुनाव 5 फरवरी को हैं, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button