
दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का नाम भले ही शामिल न हो, लेकिन वह भी दिल्ली चुनाव में प्रचार कर रही हैं। आपको बता दें कि वह इस ग्रुप की प्रभारी हैं और पिछले कई दिनों से दिल्ली में सक्रिय हैं।
वह कई विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार कर रही हैं। वह पंजाब में सरकार द्वारा किए गए अच्छे कामों के बारे में बताकर लोगों को पार्टी से जोड़ रही हैं। नेताओं को भी उम्मीद है कि इससे पार्टी को फायदा होगा।
यह पहली बार नहीं है जब डॉ. गुरप्रीत कौर चुनाव प्रचार के लिए उतरी हों। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह अपने गृह जिले संगरूर में सक्रिय थीं।
इसके बाद जालंधर लोकसभा चुनाव सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहा। उस समय मुख्यमंत्री ने जालंधर में एक मकान किराए पर लिया था।
उस दौरान भी गुरप्रीत कौर ने ही कमान संभाली थी। वह खुद कैंप हाउस में शिकायतें सुनती थीं और प्रचार भी करती थीं। पार्टी ने बड़े अंतर से चुनाव जीता। हालाँकि, हरियाणा चुनाव में वह प्रचार से दूर रही।