खबरपंजाबराजनीतिराज्य

पंजाब सरकार की संपूर्ण राशन पैकेज योजना, आटा दाल योजना का पूर्ण परिवर्तन

पंजाब के लाखों परिवारों के लिए ऐतिहासिक घोषणा तहत पंजाब सरकार ने राज्य की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजना 'आटा-दाल' को एक नया आयाम देते हुए इसे 'पूरा रसोई पैकेज' में बदल दिया है।

पंजाब के लाखों परिवारों के लिए ऐतिहासिक घोषणा तहत पंजाब सरकार ने राज्य की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजना ‘आटा-दाल’ को एक नया आयाम देते हुए इसे ‘पूरा रसोई पैकेज’ में बदल दिया है। यह सिर्फ़ एक योजना नहीं, बल्कि पंजाब के गरीब और मध्यम वर्ग के लिए ‘आप’ सरकार की ओर से सीधी राहत और बचत की गारंटी है। एक बड़ा और जनहितैषी फैसला लेते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मौजूदा लाभार्थियों के लिए राशन में कई ज़रूरी चीज़ें जोड़ने का ऐलान किया है। जल्द ही, पात्र परिवारों को गेहूँ के साथ यह पूरा पैकेज मुफ़्त मिलेगा, जिसमें शामिल हैं: 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो चायपत्ती, 1 लीटर सरसों का तेल और 200 ग्राम हल्दी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि परिवारों को अपनी रसोई की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बाज़ार पर निर्भर न रहना पड़े। यह योजना अप्रैल 2026 से पूरी तरह लागू होने वाली है। पंजाब सरकार ने राशन वितरण की प्रक्रिया में भी क्रांति ला दी है। नए साल से गरीबों के घर तक आटे और गेहूँ की होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी। इस योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत 1.42 करोड़ लाभार्थी शामिल होंगे, जिसके तहत हर महीने 72,500 मीट्रिक टन राशन वितरित किया जाएगा। लाभार्थियों को राशन के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की चिंता से मुक्ति मिलेगी, जो सरकार के ‘ईमानदार और पारदर्शी’ शासन का प्रमाण है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ज़ोर देकर कहा, “हमारा लक्ष्य है कि पंजाब में किसी भी परिवार को बुनियादी ज़रूरतों के लिए संघर्ष न करना पड़े। बिजली का बिल शून्य हो गया है, महिलाओं का सफ़र मुफ़्त हो गया है, और अब राशन की चिंता भी खत्म! यह हमारी गारंटी है कि जनता का पैसा अब जनता पर खर्च हो रहा है।” इस योजना के तहत, लाभार्थियों को हर तिमाही (साल में चार बार) व्यवस्थित तरीके से राशन के पैकेट वितरित किए जाएँगे – पहला पैकेट अप्रैल में, दूसरा जून में, तीसरा अक्टूबर में और आखिरी दिसंबर में। पंजाब के कुल 65 लाख परिवारों में से 40 लाख परिवार इस व्यापक योजना के लिए पात्र होंगे। गेहूँ पीसने के लिए 3 दर्जन आटा चक्कियों की भी पहचान की गई है, ताकि गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित हो सके। यह आप सरकार की जनसेवा और आर्थिक प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एक ओर जहाँ सरकार 300 यूनिट मुफ़्त बिजली पर 22,000 करोड़ रुपये और मुफ़्त बस यात्रा पर 600 करोड़ रुपये खर्च कर रही है, वहीं अब यह ‘राशन क्रांति’ साबित करती है कि पंजाब सरकार सचमुच आम आदमी के साथ खड़ी है। पंजाब के भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए ऐसी सरकार चुनें जो आपकी रसोई का बोझ हल्का करे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button