खबरपंजाबराजनीतिराज्य

FCI GM की नियुक्ति पर विवाद, UT कैडर के अधिकारी के नाम की सिफारिश, CM मान ने केंद्र को लिखा पत्र

फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के जनरल मैनेजर की नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के बीच विवाद शुरू हो गया है।

फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के जनरल मैनेजर की नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के बीच विवाद शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने इस पद के लिए UT/AUGMT कैडर की अधिकारी नितिका पंवार की सिफारिश की है। इस पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है।

अपने पत्र में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि UT कैडर से किसी अधिकारी की नियुक्ति लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक परंपरा और व्यावहारिक जरूरतों के खिलाफ है। पंजाब कैडर से हमेशा रेगुलर नियुक्तियां होती रही हैं। पंजाब ने अपने अधिकारियों का पैनल पहले ही जमा कर दिया है। अगर अधिकारियों के नए पैनल की जरूरत होगी, तो वह तुरंत उपलब्ध करा दिया जाएगा।

1965 में FCI की स्थापना के बाद से, पंजाब कैडर के केवल IAS अधिकारी ही इस पद पर रहे हैं। कुल 37 अधिकारी इस पद पर रहे हैं, जिनमें से 23 रेगुलर नियुक्तियां थीं। ये सभी अधिकारी पंजाब कैडर के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button