खबरदिल्लीदेशराज्य

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हथियारों के साथ 10 तस्कर बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े हैं। यह गैंग पिछले 7-8 महीनों से बड़ी संख्या में हथियारों की सप्लाई कर रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर दिल्ली के दरियागंज इलाके में छापेमारी की गई और पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया।

क्राइम ब्रांच के जॉइंट कमिश्नर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मार्च के पहले हफ्ते में पुलिस को नॉर्थ इंडिया में दिल्ली में एक्टिव एक सिंडिकेट के बारे में जानकारी मिली थी। इंटेलिजेंस जानकारी में बताया गया था कि यह गैंग पिछले 7 से 8 महीनों से बड़ी मात्रा में हथियारों की सप्लाई कर रहा है। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए 13 मार्च को दिल्ली के दरियागंज इलाके में छापेमारी की गई, जहां से राहुल नाम के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के पास से 4 हाईली सोफिस्टिकेटेड पिस्टल बरामद हुई हैं। जांच में पता चला कि जौनपुर का रहने वाला सोनू गुप्ता छापेमारी से ठीक आधे घंटे पहले उनसे 5 हथियार ले गया था। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सोनू गुप्ता का पीछा किया और डेढ़ घंटे के अंदर उसे उस इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब जांच कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल कहां होना था और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button