
पिछले कुछ दिनों से पंजाब में सर्दी बढ़ गई है और कोहरा भी पड़ रहा है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। सरकारी आदेश के मुताबिक, 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की सेक्रेटरी अनिंदिता मित्रा के मुताबिक, ये आदेश सभी सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होंगे। स्कूल 1 जनवरी से फिर से खुलेंगे।



