खबरराज्यहरियाणा

यमुनानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से 3 आरोपी घायल

यमुनानगर में कल देर रात दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग हुई। घटना के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हो गया।

यमुनानगर में कल देर रात दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग हुई। घटना के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हो गया। एनकाउंटर में करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें से दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरा बदमाश बाइक से गिरकर घायल हो गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी रंगदारी के लिए शहर में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे।

कल रात करीब 11 बजे बाइक सवार हमलावर रेलवे रोड पर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में घुसे और वहां पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पूरी घटना हॉस्पिटल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। हमलावर मुंह पर कपड़ा बांधकर आए थे और फायरिंग के बाद मौके से भाग गए। पता चला है कि उस समय रिसेप्शन पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button