
मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र के खपरपुर गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई। गांव के एक दंपत्ति ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पांचों के शव घर के अंदर पड़े मिले तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।



