
पंजाबियों को आज से 10 लाख रुपये तक का फ्री इलाज मिलेगा। इसमें कोई उम्र की सीमा या लिमिट नहीं है। पंजाब में आधार वोटर कार्ड होना चाहिए और पूरा परिवार इस स्कीम का फायदा उठा सकता है। इससे 65 लाख परिवारों के करीब 3 करोड़ पंजाबियों को फायदा होगा।
इस स्कीम की लॉन्चिंग के लिए आज मोहाली में एक प्रोग्राम रखा गया है, जिसमें आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी CM के साथ मौजूद रहेंगे। सरकार का कहना है कि इस स्कीम में सभी तरह के खर्चे कवर होंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब में मुख्यमंत्री सरबत सेहत बीमा योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत सरकारी और पैनल अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज मिलता है। इस स्कीम में राज्य के 80 परसेंट लोग कवर होते हैं। यह स्कीम केंद्र की है जिसमें इनकम लिमिट तय है। CM समेत 100 परसेंट पंजाबी इस स्कीम में कवर होंगे। इसके अलावा इसमें कोई इनकम या उम्र की लिमिट नहीं है।



