
पंजाब सरकार ने राज्य में एक और छुट्टी की घोषणा की है। दरअसल, सितंबर महीने में पंजाब में एक और सरकारी छुट्टी है।

पंजाब सरकार के कैलेंडर के अनुसार, सोमवार, 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर पूरे पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।



