
लुधियाना-फिरोजपुर मेन रोड पर ITBP कैंप के सामने रॉयल लिमो नाम के कार शोरूम में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। इससे शोरूम के बाहर खड़ी कारों के शीशे टूट गए लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। अज्ञात युवक सफेद कॉपी पेपर पर दो लोगों के नाम लिखी पर्चियां फेंककर भाग गए। दाखा पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी।



