खबरराज्यहरियाणा

हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल ने कार्यभार संभाला, कहा- ‘रंगदारी मांगने वाले हमारे लिए आतंकवादी हैं’

हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल ने पंचकूला पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। कई सीनियर पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहीं, जवानों ने उन्हें सैल्यूट भी किया।

हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल ने पंचकूला पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। कई सीनियर पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहीं, जवानों ने उन्हें सैल्यूट भी किया।

इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और गैंगस्टर्स को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि फिरौती मांगने वालों पर BNS की धाराओं में कुछ भी हो, लेकिन मेरी नजर में वे आतंकवादी हैं। जो भी किसी को धमकी देगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं सुनी जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाना विपक्ष की अपनी मजबूरी है, लेकिन यहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह ठीक है और हमें सरकार का पूरा सपोर्ट है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ-साथ जनता की भलाई के लिए भी काम होगा। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि मैंने अपनी बेटी की शादी के लिए 5 लाख में एक बैंक्वेट हॉल बुक किया था, लेकिन हर पुलिसवाले के पास इतने पैसे कहां से आएंगे। इसलिए हर पुलिस लाइन में ऐसे बैंक्वेट हॉल बनाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button