खबरदेशराज्य

वर्दी में ‘रील’ बनानी पड़ी… ‘डांसिंग कॉप’ का ‘डिमोशन’

ट्रैफिक सिग्नल पर डांस करने और ट्रैफिक मैनेज करने के अपने अनोखे स्टाइल के लिए चर्चा में आए कांस्टेबल रंजीत सिंह को वर्दी में रील बनाना भारी पड़ गया है।

ट्रैफिक सिग्नल पर डांस करने और ट्रैफिक मैनेज करने के अपने अनोखे स्टाइल के लिए चर्चा में आए कांस्टेबल को वर्दी में रील बनाना भारी पड़ गया है। इंदौर पुलिस ने एक्शन लेते हुए रंजीत सिंह को कांस्टेबल के पद से हटाकर फिर से कांस्टेबल बना दिया है।

पिछले कुछ महीनों से विवादों में

पिछले कुछ महीनों से वह लगातार विवादों में घिरे हुए थे। एक युवती ने उन पर फेसबुक मैसेंजर के जरिए आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। युवती ने स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि रंजीत उसे इंदौर बुला रहा है और वहीं रहने का इंतजाम करने की बात भी लिखी है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट ने उसे ट्रैफिक थाने से हटाकर पुलिस लाइन में पोस्ट कर दिया था। इसके बावजूद रंजीत ने वर्दी में एक रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिससे डिपार्टमेंट की इमेज पर सवाल उठे।

रील में पिस्टल और हथकड़ी थी

रंजीत सिंह ने हाल ही में हाथ में पिस्टल और हथकड़ी वाली एक रील बनाई थी। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जांच DCP प्रकाश परिहार से करवाई। जांच के बाद DCP ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कांस्टेबल पद पर डिमोट कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता और वर्दी का गलत इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button