
BJP MP कंगना रनौत के मानहानि केस में आज बठिंडा कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई। किसान नेता सुरजीत सिंह फूल और किसान जसवीर सिंह को आज गवाही देनी थी। लेकिन जज की लीगल मीटिंग की वजह से दोनों गवाहों को कोर्ट ने बाउंड कर दिया है।
अब 25 मार्च को दोनों कोर्ट में पेशी के दौरान गवाही देंगे। इसके साथ ही कोर्ट 25 मार्च को ही कंगना रनौत का पासपोर्ट ज़ब्त करने की अर्ज़ी पर भी फ़ैसला सुना सकता है।
बुज़ुर्ग किसान महिला महिंदर कौर के वकील ने बताया कि कोर्ट ने पहले कंगना रनौत मानहानि केस में 10 मार्च की तारीख़ दी थी। अर्ज़ी देने के बाद कंगना रनौत के वकील ने 9 मार्च की तारीख़ तय करवा ली। लेकिन जज की लीगल मीटिंग की वजह से दोनों गवाहों को कोर्ट ने बाउंड कर दिया है। दोनों गवाह अब 25 मार्च को कोर्ट में पेशी के दौरान गवाही देंगे।



