
नागपुर 8 फरवरी 2026: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत ने हिंदू-सिख एकता पर ज़ोर देते हुए एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू और सिख समाज के बीच सदियों पुराना ‘रोटी-बेटी’ का रिश्ता है, जिसे अलग नहीं किया जा सकता।
भागवत ने कहा कि हिंदुओं और सिखों के बीच खून का रिश्ता है। दोनों परिवारों के बीच आपस में शादियां होती हैं। उनके मुताबिक, भले ही धार्मिक रीति-रिवाज अलग हों, लेकिन सामाजिक तौर पर दोनों एक ही हैं।
उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि हिंदू परिवारों की बहुएं सिख घरों में आती हैं और इसी तरह सिख परिवारों की लड़कियों की शादी हिंदू घरों में होती है। उन्होंने अफसोस जताया कि हम शायद इस रिश्ते को भूल गए हैं, लेकिन असल में “हम अलग नहीं हैं, एक समाज के तौर पर हम सब एक हैं।”



