खबरदेशराजनीतिराज्य

पश्चिम एशिया संघर्ष पर ब्रीफिंग: शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम करने पर भारत और UAE सहमत

भारत और UAE इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की जल्द बहाली के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए, साथ ही उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से सुरक्षित और मुक्त आवागमन सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया।

भारत और UAE इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की जल्द बहाली के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए, साथ ही उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से सुरक्षित और मुक्त आवागमन सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया। नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर हुई एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की, जिनमें निर्दोष लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों के लिए, ज़मीनी सीमाओं के रास्ते आर्मेनिया और अज़रबैजान की यात्रा के संबंध में एक परामर्श (advisory) जारी किया है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार, सीमा पार आवागमन को सुगम बनाने के लिए इस परामर्श का पालन करें।

ब्रीफिंग के दौरान, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने जानकारी दी कि कच्चे तेल की उपलब्धता सामान्य है और रिफाइनरियां अपनी अधिकतम क्षमता पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू LPG उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और देश भर में किसी भी खुदरा आउटलेट पर LPG की कमी (dry out) की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वाणिज्यिक LPG का 10 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन देने की पेशकश की है, बशर्ते वे LPG से PNG में दीर्घकालिक बदलाव में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने प्रमुख शहरों और शहरी क्षेत्रों में वाणिज्यिक LPG उपभोक्ताओं से भी PNG पर स्विच करने का आग्रह किया है।

प्रवर्तन कार्रवाई (Enforcement Action) के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में लगभग बारह हज़ार छापे मारे गए हैं और लगभग पंद्रह हज़ार सिलेंडर ज़ब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तेल विपणन कंपनियों की निरीक्षण टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है, और लगभग ढाई हज़ार खुदरा आउटलेट तथा LPG वितरक केंद्रों पर औचक निरीक्षण किए गए हैं।

बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी भारतीय जहाज़ सुरक्षित हैं और किसी भी अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। पिछले 24 घंटों में, विभिन्न बंदरगाहों से अपनी सेवा समाप्त (sign-off) करने के बाद 25 भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाया गया है। उन्होंने बताया कि 24×7 नियंत्रण कक्ष ने 125 कॉल और लगभग 450 ईमेल प्राप्त किए, जिनका तत्काल समाधान किया गया। श्री सिन्हा ने बताया कि LPG कैरियर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ ज़रूरत के हिसाब से अपना कार्गो उतार रहे हैं, और इन ऑपरेशन्स को विशाखापत्तनम बंदरगाह पर 2,500 वर्ग मीटर की अतिरिक्त जगह से मदद मिल रही है। विशेष सचिव ने कहा कि मंत्रालय जहाज़ों की आवाजाही, नाविकों की भलाई और पूरे समुद्री व्यापार से जुड़े ऑपरेशन्स पर लगातार करीब से नज़र रख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button