खबरपंजाबराज्य

समराला कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड में सभी आरोपी गिरफ्तार

समराला कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह हत्याकांड में पुलिस ने तरनतारन से 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शरण देने वालों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में मदपुर निवासी हरकरण सिंह करण, चक सराय निवासी गुरतेज सिंह तेजी, चक सराय निवासी जसप्रीत सिंह जस्सू और मदपुर निवासी राजवीर सिंह लाली को अपराध में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

तरनतारन के रत्तोके गाँव निवासी दविंदर सिंह ने कथित तौर पर उन्हें शरण दी थी। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि खन्ना पुलिस इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी रवि राजगढ़ को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में भाजपा नेता गुरदीप सिंह मिट्ठू जटाना को भी गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button