खबरपंजाबराज्य

तरनतारन में बड़ी वारदात : नामी डॉक्टर के क्लिनिक पर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग

पंजाब में दिनदहाड़े गोलीबारी या धमकी देने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

पंजाब में दिनदहाड़े गोलीबारी या धमकी देने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला तरनतारन के भिखीविंड से सामने आया है। आज तरनतारन के भिखीविंड में एक मशहूर डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश अज्ञात युवक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने भिखीविंड के मशहूर चोपड़ा अस्पताल मंदिर वाला बाजार में गोलीबारी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button