
सूत्रों से खबर आ रही है कि पंजाब कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजीव अरोड़ा और डॉ. रवजोत के विभागों में फेरबदल करते हुए अब लोकल बॉडीज़ डिपार्टमेंट संजीव अरोड़ा को दिया गया है, जबकि NRI डिपार्टमेंट डॉ. रवजोत को दिया गया है। आपको बता दें कि पहले NRI डिपार्टमेंट संजीव अरोड़ा के पास था और लोकल बॉडीज़ डिपार्टमेंट डॉ. रवजोत के पास था।



