
हवाई यात्रियों को एक बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि एक अहम खबर सामने आ रही है, जिससे यात्रियों में हलचल मच गई है। दरअसल, देश की जानी-मानी एयरलाइन IndiGo ने अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर ‘फ्यूल चार्ज’ लगाने का ऐलान किया है। कंपनी का यह फैसला 14 मार्च, 2026 से लागू हो गया है।
जानिए कीमतें क्यों बढ़ी हैं?
जानकारी के मुताबिक, एयरलाइन का कहना है कि मध्य-पूर्व में चल रही भू-राजनीतिक स्थिति के कारण एविएशन फ्यूल की कीमतों में भारी उछाल आया है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र में जेट फ्यूल की कीमतें 85 प्रतिशत से भी ज़्यादा बढ़ गई हैं।
क्या यात्रियों पर इसका गहरा असर पड़ेगा?
IndiGo ने साफ किया है कि एविएशन फ्यूल (ATF) एयरलाइन के ऑपरेटिंग खर्चों का सबसे बड़ा हिस्सा होता है। बढ़ती कीमतों के बोझ को कम करने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। हालांकि, यात्रियों को टिकटों की ज़्यादा कीमतों से बचाने के लिए, कंपनी ने पूरा किराया बढ़ाने के बजाय एक छोटा सा ‘अतिरिक्त चार्ज’ लगाने का फैसला किया है।



