
पंजाब के तीन कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम की धमकी मिली है। फिरोजपुर, मोगा और रोपड़ के बाद अब मोहाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को भी धमकी भरा कॉल आया है। जिससे दहशत का माहौल बन गया है।
पंजाब पुलिस सुपरिटेंडेंट दिलप्रीत सिंह ने बताया कि यह धमकी डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, DLDA के ईमेल पर मिली है। इसके बाद कोर्ट कॉम्प्लेक्स को खाली कराया जा रहा है। हालांकि, ईमेल का सोर्स क्या है, इसे किसने भेजा है या इसमें क्या लिखा है, इस पर कोई अधिकारी कमेंट करने को तैयार नहीं है।



