खबरपंजाबराज्य

अब जालंधर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को घर भेजा गया

जालंधर के तीन मशहूर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने पेरेंट्स को फोन करके बताया कि वे अपने बच्चों को घर ले जाएं।

जालंधर के तीन मशहूर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने पेरेंट्स को फोन करके बताया कि वे अपने बच्चों को घर ले जाएं। इससे पेरेंट्स भी घबरा गए हैं और अपने बच्चों को वापस घर लाने के लिए स्कूल जा रहे हैं। आपको बता दें कि दो दिन पहले अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

स्कूल दोपहर 2:30 बजे के बजाय सुबह 11 बजे बंद होने से पेरेंट्स भी घबरा गए थे। सभी लोग अपना काम छोड़कर तुरंत अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंच गए। इससे पहले अमृतसर के तीन स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, अभी तक अमृतसर पुलिस धमकी देने वालों के बारे में कुछ पता नहीं लगा पाई है।

मौके पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रिंसिपल को स्कूलों को उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली करा लिया गया है। एंटी-सैबोटेज टीम को बुलाया जा रहा है और पूरे स्कूल को सैनिटाइज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button